मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 14 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में शनिवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी कर हत्या मामले में दो और घर पर चढ़कर फायरिंग में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। अपर थानेदार आलोक कुमार ने बताया कि बसंतपुर चौक पर दो अक्टूबर 2022 की रात भुटकुन भगत की पीट-पीटकर हत्या में राजकुमार सहनी और विजय सहनी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, ग्यासपुर गांव में 10 अक्टूबर 2025 को आलोक कुमार गुप्ता के घर पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित रवींद्र साह को गिरफ्तार किया गया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...