मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड में सोमवार को भाजपा ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी संकल्प यात्रा निकाली। पार्टी के जिलामंत्री सह अभियान प्रभारी रोहितचंद्र ठाकुर के नेतृत्व में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने दैनिक जीवन में अधिकतम भारतीय उत्पादकों का उपयोग करने, युवाओं और बच्चों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार ओझा, सुनील गुप्ता, अशोक तिवारी, मनोरंजन शर्मा, मोनू मिश्रा, उमेश साह, मनोज पटेल, संजीव कुमार आदि मौजूद थे। उधर, नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर पारू व्यापार मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद सिंह, सुकुल ठाकुर, लालदेव साह ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...