मुजफ्फरपुर, मई 28 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। पारू के बाजार टोला के रहने वाले एक युवक की दिल्ली में करंट लगने से मौत हो गई। वह किसी फैक्ट्री में मजदूरी करता था। उसकी इसी साल नवंबर में शादी होने वाली थी। महेंद्र ठाकुर के 20 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार का शव मंगलवार को गांव पहुंचते ही मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। उसके पड़ोसी मुन्ना तिवारी ने बताया कि पिंटू दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। वह मृदुभाषी था। सड़क हादसे में घायल युवक की मौत मुरौल, एक संवाददाता। प्रखंड के बिशनपुर श्रीराम गांव निवासी युवक राज किशोर चौधरी की मौत सोमवार की रात इलाज के दौरान हो गई। वह पांच दिन पूर्व मुशहरी थाना के नरौली में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शव आने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.