बलिया, मार्च 30 -- बलिया, संवाददाता। बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों ने शनिवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन देकर अपने बकाया पारिश्रमिक के भुगतान की मांग की। शासन के निर्देश पर अनुदेशकों ने रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा का प्रशिक्षण परिषदीय स्कूलों में दिया है। इसका भुगतान अभी तक विभाग ने नहीं किया है। अनुदेशक संगठन ने कहा कि यदि 31 मार्च तक उनका भुगतान नहीं होता है तो संपूर्ण धनराशि परियोजना को वापस चली जाएगी। आरोप लगाया कि विभागीय जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते सैकड़ों अनुदेशकों का भुगतान अभी तक नहीं हो सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.