हरदोई, फरवरी 4 -- हरपालपुर, संवाददाता। अरवल थाना क्षेत्र के पलियापुरवा मजरा उमरौली जैतपुर गांव में पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध होकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। रजनीश (25) का रविवार को अपनी पत्नी नेहा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जाता है कि विवाद बढ़ने पर पत्नी रविवार की शाम अपने पिता के साथ धनसरी थाना बिलग्राम मायके चली गई थी। इससे रजनीश मानसिक रूप से आहत था। मंगलवार शाम जब घर के अन्य सदस्य अपने कार्यों में व्यस्त थे तभी युवक ने बरामदे की छत में लगे कुंडे के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम करीब छह बजे जब परिजनों ने युवक का शव लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची अरवल पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.