आगरा, जनवरी 11 -- थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक पेड़ पर फंदा बनाकर वृद्धा ने फांसी लगा ली। जानकारी पर पहुंचे परिजन वृद्धा को फंदे से उतारकर उपचार के लिए सहावर सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक सहावर के गांव कुंवरपुर निवासी 58 वर्षीय गुड्ढो देवी पत्नी राघवेंद्र सिंह ने शनिवार की सुबह खेत पर पहुंचकर पेड़ पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जैसे ही घटना की जानकारी परिवारीजनों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। वृद्धा को फंदे से उतारकर स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। बेटे सत्यम ने पुलिस को बताया कि दो लोगों से नाली को लेकर रोज उसकी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.