मथुरा, जनवरी 11 -- थाना छाता के अंतर्गत गांव सिहाना में शुक्रवार रात पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से पीटकर वृद्ध की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार गांव सिहाना निवासी सेवानिवृत्त रेल कर्मी बाबूलाल और उसके भाई के मध्य विवाद चला आ रहा था। शुक्रवार शाम बाबूलाल (70) खेत पर गये थे। आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर परिवार के कमल और तरुण ने रास्ता रोककर गाली गलौज की। इसका विरोध करने पर नामजदों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर बाबूलाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवारीजन पहुंचे तो बाबूलाल को मरणासन्न हालत में छोड़ कर आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.