लातेहार, दिसम्बर 15 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के नेवाड़ी पंचायत में एक युवक ने पारिवारिक विवाद में फांसी लगा लिया। मृतक की पहचान तुबेद गांव निवासी प्रेमजीत उरांव (21) के रूप में की गयी है। परिजनों ने बताया कि इसी पिछले साल ही मार्च में उसकी शादी हुई थी। रविवार को घर में कुछ मेहमान आये थे। इस दौरान सब लोगों ने एकसाथ खाना खाया। इसके बाद प्रेमजीत का उसकी पत्नी के साथ कुछ कहा सुनी हुई। जिसके बाद प्रेमजीत अपने कमरे में चला गया, लेकिन उसकी पत्नी उसके साथ नहीं जा कर अपनी ननद के पास जा कर सो गयी। इधर सोमवार की सुबह जब देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने घर के पीछे खिड़की के अंदर झांक कर देखा तो पाया कि प्रेमजीत का शव एक पंखे से झूल रहा है। इसके बाद घर में चीख ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.