देवघर, दिसम्बर 28 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के संथाली मुहल्ला में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित कृष्णा सिंह ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि बीते शुक्रवार को उनके साड़ू के बेटे संदीप कुमार सिंह जबरन उनके घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उनसे 15 हजार रुपए प्रतिमाह रंगदारी देने की मांग की। रंगदारी देने से इंकार करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और घर में रखे 27 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गया। पीड़ित का कहना है कि घटना के दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है, जिसका फुटेज पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संबंधित मामले में पुलिस मामले की छा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.