देवघर, अगस्त 6 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 35 वर्षीया महिला के परिवार में किसी बात को लेकर तीव्र विवाद हो गया था, जिससे आहत होकर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसकी हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार कर भर्ती किया। डॉक्टर ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.