बांका, फरवरी 13 -- धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। धनकुंड थाना क्षेत्र के मकैता गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर एक महिला की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। जख्मी महिला की पहचान सोनू मंडल की पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि घर में चल रहे आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें संगीता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए धोरैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर मौजूद पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि संगीता का पति सोनू मंडल घर से बाहर काम करता है। उसकी अनुपस्थिति में सास, ससुर और गोतनी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की है। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज (भागलपुर) रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...