कानपुर, दिसम्बर 10 -- कानपुर। जाजमऊ में पारिवारिक विवाद में आरोपित परिवारीजनों ने महिला को मारापीटा। पीड़िता के पति ने जाजमऊ थाने में मामला दर्ज कराया है। जाजमऊ के गंगा विहार केडीए कॉलोनी निवासी ललित द्विवेदी के अनुसार पिता की मौत के बाद उनका छोटा भाई अमित द्विवेदी, बहन मीनाक्षी पांडे, अमित की पत्नी योगिता द्विवेदी बंटवारे को लेकर उनकी पत्नी और बेटी से अक्सर गाली गलौज करती थी। बीते चार दिसंबर को भी तीनों लोगों ने मिलकर पत्नी को भी पीटा था। परिजनों ने उनको हैलट में भर्ती कराया। जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.