मोतिहारी, मई 11 -- चकिया, एक संवाददाता। चकिया थाना क्षेत्र के कोयला बेलवा पंचायत के बखरी गांव में एक महिला की मारपीट कर हत्या कर दी गई। मृतका उक्त गांव निवासी शिवम कुमार की पत्नी सुनीता देवी थी। घटना शुक्रवार देर रात की है। बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद में महिला की बुरी तरह से मारपीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने महिला के पति शिवम कुमार को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। परिवार के बाकी सभी पुरुष व महिला सदस्य फरार बताये जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार महिला के कमरे में उसका शव पड़ा हुआ था। वहीं मृतका के दोनों बच्चे गांव के ही किसी व्यक्ति के यहां से मिला है। ग्रामीणों ने बताया कि सुनीता देवी की शादी शिवम के बड़े भाई अमरेंद्र कुमार ठाकुर से हुई थी। अमरेंद्र कुमार की 2020 में हत्या होने के बाद परिवार के लोगों ने उसके छोटे भाई शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.