बिजनौर, फरवरी 13 -- शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपनी भाभी पर तमंचे से गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली महिला को न लगकर कार के टायर में जा लगी, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपियों को पकड़कर पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के गांव पेदा निवासी हिमांशु की शादी थाना किरतपुर क्षेत्र के गांव कुम्हैड़ा निवासी मोनी गुप्ता से हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते मोनी पिछले करीब पांच माह से अपने मायके में रह रही थी। शुक्रवार को मोनी अपने भाई और बच्चों के साथ कुटिया कॉलोनी में एक रिश्तेदार के यहां जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। इसी दौरान चक्कर रोड पर उसकी मुलाकात पति हिमांशु से हो गई। कुछ देर बाद दोनों के बी...