कौशाम्बी, नवम्बर 16 -- पारिवारिक विवाद के चलते अजुहा निवासी महिला की भतीजों ने हत्या का प्रयास किया। हमलावरों ने उसकी कनपटी पर फरसे से कई वार कर दिए। पीड़िता अभी भी अस्पताल में भर्ती है। उसके पति की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सैनी थाना क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नम्बर छह निवासी विजय सिंह ने बताया कि पट्टीदारों से उसका पारिवारिक विवाद है। इसे लेकर वह आएदिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित की मानें तो शुक्रवार को भतीजे सत्येंद्र सिंह व योगेंद्र सिंह उसकी गैरमौजूदगी में उसकी 51 वर्षीय पत्नी कमला देवी के साथ अभद्रता कर रहे थे। मना करने पर पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों ने पीड़ित की पत्नी की कनपटी पर फरसे से कई वार कर दिए। इससे वह खून से लथपथ होकर बेहोश होकर गिर पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.