गोंडा, फरवरी 21 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत डुमरियाडीह उपाध्यायपुरवा की ननकुना पुत्री रामदीन चौहान ने थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि शनिवार को सुबह पारिवारिक विवाद को लेकर भतीजे ऋषिकेश चौहान ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का-थप्पड़ व लाठी-डंडे से मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...