बेगुसराय, जुलाई 30 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। डीह पताही गांव में बुधवार की सुबह पारिवारिक विवाद के बीच हुई गोलीबारी में पिता संतोष कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह में मोटरसाइकिल को लेकर पिता संतोष कुमार यादव व पुत्र दीपक कुमार के बीच कहासुनी हो गयी। पिता द्वारा बाइक नहीं देने से गुस्साये पुत्र ने अपने घर के बाहर सड़क पर पिता संतोष कुमार यादव को गोली मार दी। छौड़ाही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच पीड़ित को इलाज के लिए पीएचसी छौड़ाही भेज दिया। पीएचसी छौड़ाही में फर्स्ट एड के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय भेज दिया। लोगों ने बताया कि संतोष कुमार यादव स्कार्पियो चलाया करता था। वहीं पुत्र देसी दारू के कारोबार में संलिप्त था। संतोष यादव बेगूसराय में इलाजरत था। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस की नजर घटना व घटनास्थल पर बनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.