प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 30 -- अंतू। थाना क्षेत्र के पूरब गांव मनोरथपुर निवासी शुभ्राता देवी का जेठ अशोक कुमार से पारिवारिक विवाद चल रहा है। आरोप है कि शनिवार को वह अपने घर के सामने घरेलू काम कर रही थी। इसी दौरान जेठ अशोक कुमार, जेठानी रेखा, उनकी बेटी रागिनी उसे मारने पीटने लगे। पति विनोद बचाने पहुंचे तो उन्हें भी मारापीटा। इससे दोनों घायल हो गए। शुभ्राता की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...