गोंडा, जनवरी 28 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत विरहमतपुर की आसमी पुत्री मुनीर अहमद ने थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि बीते 27 जनवरी शाम को पारिवारिक विवाद को लेकर पति सोनू ने अपशब्दों का प्रयोग करते मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी भी दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...