नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दयालपुर स्थित मूंगा नगर इलाके में शनिवार दोपहर पारिवारिक विवाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटे को गोली मार दी। महिला रिजवाना परवीन और बेटे अरबाज को शास्त्री पार्क स्थित जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की हालत देखते हुए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया। रिजवाना की हालत गंभीर बनी हुई है। इनके सीने में गोली लगी है। जांच में पता चला है कि बेटा मां को बचाने के लिए बीचबचाव करने गया था। सूचना के बाद मौके पर क्राइम व एफएसएल की टीम मौके पहुंची। पुलिस को घर से कारतूस के चार खोखे बरामद हुए हैं। जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी अब्दुल करीम की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, रिजवाना अपने परिवार के साथ जहांगीरपुरी इलाके में रहती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.