लखनऊ, अक्टूबर 1 -- ठाकुरगंज के मुसाहिबगंज में दो भाइयों और उनकी पत्नियों के बीच हुए विवाद के बाद बुधवार को बड़े भाई और उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मुसाहिबगंज के मो. एहसान और उनकी पत्नी राबिया का किसी बात को लेकर छोटे भाई जीशन व उसकी पत्नी फिजा से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। बुधवार की सुबह फिर इन लोगों ने विवाद हो गया। बात बढ़ने पर नाराज एहसान ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसके बाद उसकी पत्नी राबिया ने भी विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग दंपत्ति को बलरामपुर अस्पताल ले गए। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इसकी खबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.