बिजनौर, दिसम्बर 18 -- बिजनौर। मंडावर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में एक दंपति ने घरेलू विवाद के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे कंचन (35) अपनी पत्नी मोनिका के साथ गांव स्थित अपने मुर्गा फार्म पर पहुंचे थे। मुर्गी फार्म पर किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि कंचन ने गुस्से में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और कंचन को अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। इसी दौरान मोनिका ने भी बचा हुआ जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनो ने दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती क...