धनबाद, फरवरी 6 -- चासनाला, प्रतिनिधि। सुदामडीह थाना क्षेत्र के रिवर साइड निवासी टोटो चालक सौरभ रवानी ने बुधवार की देर रात अपने घर में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वह घर में अकेला था। सूचना मिलते ही सुदामडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सौरभ टोटो चलाता था। वह बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अपने घर पहुंचा। घर पहुंचते ही किसी बात को लेकर उसकी पत्नी रिया देवी और मां बॉबी देवी से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान उसकी मां बॉबी देवी का सिर फट गया और वह बेहोश हो गई। परिवार के अन्य लोग आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले गए, जबकि अन्य परिजन कुछ दूर स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर सोने चले गए। सौरभ घर में अकेला रह गया था। सुबह जब अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.