सोनभद्र, फरवरी 19 -- घोरावल,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के पुरानी बाजार में घर के बंटवारे को लेकर एक परिवार के लोगों में आपस में विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि एक पक्ष से प्रसुन कुमार की तहरीर पर उनके चाचा मिथिलेश व सतीश, चाची गीता देवी, अन्नू देवी व दूसरे पक्ष से मिथिलेश मोदनवाल की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...