बस्ती, दिसम्बर 24 -- बस्ती। लालगंज पुलिस ने पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के बढ़ौनी निवासी मंदाकिनी पत्नी शिवशंकर वर्तमान में देईसाड़ में रह रही हैं। उनका आरोप है कि पारिवारिक विवाद को लेकर उनके पति ने मारापीटा। अपशब्द कहते हुए धमकाया। मोबाइल, बर्तन आदि तोड़ दिया। इसकी शिकायत उनके परिवारीजनों से की तो उन लोगों ने मिलकर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी और घर से भगा दिया। एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर शिवशंकर, श्याम दुलारी, राधेश्याम, संतोष, सीमा, विपिन, उमाशंकर, अंशु, सत्यम निवासी बढ़ौनी थाना लालगंज और सुनील गुप्ता निवासी अगौना थाना कलवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई शैलेन्द्र सिंह को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.