हल्द्वानी, जनवरी 30 -- भीमताल। पारिवारिक विवाद के चलते भीमताल ब्लॉक के धुलई क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय खजान चंद्र पुत्र स्व. श्याम लाल ने शुक्रवार को दिन में अपने कमरे में फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे से बाहर ना आने पर परिजनों ने कमरे में देखा तो खजान चंद्र को फांसी पर लटका देखकर उनके होश उड़ गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने खजान चंद्र को फंदे से उतारकर भवाली अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. रमेश कुमार ने खजान चंद्र को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया खजान चंद्र ने अपने कमरे में फांसी लगाई हुई थी। जानकारी लेने के बाद पता चला कि पारिवारिक विवाद के चलते ये कदम उठाया है। वहीं परिजनों की तरफ से कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। मृतक खजान चंद्र के दो बच्चे है। शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया है।...