शामली, मई 24 -- थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर दुगड़डा निवासी नईम ने गांव निवासी पारिवारिक दो युवकों पर गाली गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपी युवकों के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर दुगड़डा निवासी नईम ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि पीड़ित के पारिवारिक लोग उससे रंजिश रखते है और आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर विवाद करने के लिए तैयार रहते है। पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच दिन पहले पीड़ित के पारिवारिक दो युवकों ने पीड़ित के परिचित को फोन कर कहा कि अपने मित्र नईम को समझा लो अन्यथा उसको गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। शुक्रवार को पीड़ित अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था,आरोप है कि इसी दौरान उक्त दोनों आरोपी मौके पर आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.