हमीरपुर, दिसम्बर 15 -- हमीरपुर, संवाददाता। दो साल पूर्व पति की बीमारी के चलते हुई मौत के बाद दो बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी महिला के ऊपर आ गई। महिला ने मेहनत-मजदूरी करके बच्चों का भरण-पोषण करना शुरू किया। इसी दरम्यान पारिवारिक भतीजे विजय सागर उर्फ भल्लू से उसकी नजदीकियां बढ़ गई। पड़ोसी गांव का युवक भी महिला को काम दिलाने के बहाने उसके करीब आ गया। महिला ने भी जैसे हालात से समझौता कर लिया था। वह इन दोनों युवकों के साथ अक्सर शाम होते ही निकल जाती थी। पुत्र की माने तो दोनों युवक मां को शराब भी पिलाते थे। पुलिस की पूछताछ में मृतका के बड़े पुत्र ने बताया कि विजय सागर और सोनू दोनों उसकी मां के साथ काम करते थे और उसे अलग-अलग जगह पर काम भी दिलाते थे। मां इन्हीं के कहे पर चलती थी। अक्सर मां इनके साथ शाम को चली जाती थी। लेकिन रात में वापस भी लौट आ...