गिरडीह, जनवरी 4 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। पारिवारिक तनाव में आकर आत्महत्या किए जाने की चर्चा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घटना शुक्रवार रात की है। मृतक का नाम रेंजो मंडल है। बताया जाता है कि पारिवारिक तनाव के कारण उसने शुक्रवार को रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शनिवार को शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है। थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि छानबीन में जानकारी मिली है कि रेंजो मंडल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मामले को लेकर किसी के द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। पोस्टमार्टम के लिए शव को गिरिडीह भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही आत्महत्या कैसे किया है, इसका खुलासा हो सकेगा। इधर मुंडरो के पूर्व मुखिया प्र...