हरिद्वार, दिसम्बर 10 -- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के लोधामंडी क्षेत्र में मंगलवार रात को को 23 वर्षीय युवक ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि युवक ने पारिवारिक कलह से तनावग्रस्त होकर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिवार में सबसे छोटा रमन जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाला था, लेकिन उससे पहले ही उसने यह कदम उठा लिया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि रमन 23 वर्ष पुत्र बाबूराम निवासी लोधामंडी ज्वालापुर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राथमिक जानकारी के अनुसार रमन कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बताया जा रहा है कि घर में अक्सर मामूली बातों को लेकर उसकी कहासुनी होती थी। बीते दिनों भी उसकी भाई से कहासुनी हुई थी। बुधवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...