चंदौली, दिसम्बर 17 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव में मंगलवार को घरेलू कलह से परेशान 55 वर्षीय स्वदेशी राजभर ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जब परिजनों को जानकारी हुई तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। स्व संतोषी राय के बड़े पुत्र 55 वर्षीय स्वदेशी राय घर पर रहकर मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। मंगलवार को दोपहर में किसी बात को लेकर परिवार कुछ विवाद हो गया था। जिसके बाद उन्होंने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत देख परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दि...