उन्नाव, दिसम्बर 15 -- शुक्लागंज। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के बलभद्र खेड़ा में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी ने ससुराल पक्ष द्वारा उसे लगातार परेशान किए जाने को इसकी वजह बताई है। बलभद्र खेड़ा निवासी 25 वर्षीय आनंद निषाद ने रात में अपनी पत्नी शबनम को उनके कमरे में बंद कर दिया और स्वयं अपने कमरे में जाकर पंखे से फांसी लगा ली। पत्नी शबनम ने बताया कि उसने शोर करके मदद मांगी, लेकिन कोई नहीं आया। उसने अपने भाई को फोन किया। भाई के आने पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शबनम ने पुलिस से कहा कि उसके पति को ससुर व ससुराल के अन्य लोग लगातार अकारण परेशान करते थे, जिससे वह हमेशा उलझन में रहते थे। दो साल पहले हुई उनकी शादी से एक साल का बेटा भव्य है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.