मिर्जापुर, जनवरी 14 -- मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के मानिकपुर (अगरसंड) गांव में मंगलवार की देर शाम एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदखकुशी कर ली। 40 वर्षीय संदीप सिंह काफी समय से पारिवारिक कलह के कारण मानसिक तनाव में थे। मंगलवार शाम उन्होंने अपने कमरे में पंखे के सहारे रस्सी का फंदा बनाया और उस पर झूल गए। काफी देर तक जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो ग्रामीणों ने खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो होश उड़ गए। संदीप का शव पंखे से लटक रहा था। आनन-फानन में ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। रात में ही आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.