वाराणसी, फरवरी 20 -- लोहता। थाना क्षेत्र के भट्ठी गांव में गुरुवार देर रात पावरलूम मिस्त्री योगेंद्र पटेल (37 वर्ष) ने घर के कमरे में लगे सिलिंग फैन में मफलर से गला में फंदा लगा कर झूल गया और भीतर से दरवाजा की कुंडी बन्द कर लिया। योगेंद्र की पत्नी सोनी ने दरवाजा खटखटाया लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। परिवार वालों को शक गहरा गया। इसकी सूचना लोहता थाने पर परिजन दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर शव को देखा तो शव पंखा से लटक रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को सुबह पंचायतनामा कराके पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। योगेंद्र को दो पुत्र है। वह पावरलूम मशीन बनाने का कारीगर था। थाना प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मालूम होगा कि उसकी मौत कैसे हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.