गंगापार, फरवरी 13 -- यमुनापार के कौंधियारा थाना क्षेत्र के गौरा गांव में पारिवारिक विवाद ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। पति-पत्नी के बीच चल रहे तनाव में युवक ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। 30 वर्षीय सत्येंद्र तिवारी उर्फ किनकऊ पुत्र विद्याकांत तिवारी मुंबई में निजी नौकरी करते थे और करीब एक सप्ताह पहले ही गांव लौटे थे। उनकी पत्नी भारती गांव में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। बीते 9 फरवरी को दोनों के बीच विवाद हुआ था, जो थाने तक पहुंचा। पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन गुरुवार को फिर कहासुनी हो गई। परिजनों के अनुसार विवाद के दौरान भारती ने आवेश में सिंदूर खा लिया, जिसके बाद सास गंगा देवी उन्हें अस्पताल ले गईं। शुक्रवार सुबह अस्पताल से लौटने के कुछ समय बाद घर में अचानक शोर मच...