मिर्जापुर, अगस्त 9 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में पारिवारिक विवाद में महिला ने घर में रखे किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया।जहा इलाज चल रहा है। गढ़वा गाँव की 33 वर्षीय महिला के घर शुक्रवार की रात पारिवारिक विवाद हो गया।जिससे नाराज महिला ने घर में रखे किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद महिला की हालत बिगड़ गई और मुंह से झाग निकलने लगा l साथ ही महिला अचेत हो गई । जानकारी होते ही परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...