बलिया, फरवरी 14 -- दलनछपरा, हिन्दुस्तान संवाद। पारिवारिक कलह में शुक्रवार की रात एक बेटे ने पिता की चाकू से मारकर हत्या कर दी। पिता को बचाने का प्रयास कर रहे अपने दो सगे भाईयों को भी घायल कर दिया। इस मामले में मां की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी बेटा और बहू को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गांव में कई तरह की चर्चा हो रही है। दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी 50 वर्षीय लालजी यादव के चार पुत्रों में सबसे बड़ा मुकेश गुजरात में नौकरी करता था। छह साल पहले उसकी शादी पुष्पा से हुई। शादी के कुछ दिनों बाद ही पत्नी को साथ लेकर गुजरात चला गया। वहां पर पत्नी का चाल-चलन ठीक नहीं होने के शक में वह पत्नी को गांव पर छोड़ गया। बताया जाता है कि उसके बाद से पुष्पा ससुराल में हर दिन विवाद करती थी और कलह बढ़ने लगा। चार दिन पहले पुष्पा क...