चंदौली, फरवरी 17 -- चकिया(चंदौली), हिंदुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के भीषमपुर गांव में बीते सोमवार की रात पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पारिवारिक कारणों को लेकर से विवाद चल रहा था। चकिया के भीषमपुर गांव निवासी दशमी गोंड़ की 21 वर्षीय पुत्री बबली और गांव के ही सुमेर मौर्य के पुत्र शनि कुमार मौर्य ने ढाई वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि शादी के बाद दोनों के बीच विवाह शुरू हो गया। इसी को लेकर नाराज पति ने सोमवार की रात पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के मायके के पक्ष के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को...