हाथरस, जनवरी 16 -- हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ला में विवाहिता ने पारिवारिक कलह के चलते विषाक्त का सेवन कर लिया। जिससे विवाहिता की तबियत बिगड़ गई। परिजन विवाहिता को उपचार की खातिर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां काफी देर तक विवाहिता उपचार की खातिर भर्ती रही। शहर के आगरा रोड़ स्थित एक मोहल्ले में रहने वाली विवाहिता ने किसी विषाक्त का सेवन कर लिया। विषाक्त का सेवन करने से महिला की तबियत बिगड़ गई। विवाहिता की तबियत बिगड़ने पर परिजनों के होश फाब्ता हो गए। जेठानी आनन फानन अपनी ननद को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां विवाहिता काफी देर तक उपचार की खातिर भर्ती रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.