बागेश्वर, मार्च 17 -- पत्नी से विवाद के बाद भतरौला क्षेत्र के एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकार आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने इस घटना को देख लिया और रस्सी काटकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक की दो साल पहले शादी हुई थी। उसका चार महीने का एक बेटा भी है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में आपसी विवाद आए दिन होता रहता है। इसी कलह के चलते पत्नी सात महीने से अपने मायके में ही रह रही है, जबकि युवक चार महीने से ससुराल में रह रहा था। रविवार को देर रात दोनों में फिर विवाद हो गया। इसके बाद युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन युवक को जिला अस्पताल लाए है युवक का उपचार कर भर्ती किया गया है। अस्पताल की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि इस मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं सौंपी है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.