रुडकी, फरवरी 5 -- मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष के छोटे भाई ने पारिवारिक कलह के चलते खुद को गोली मार ली। उसका शव उसके कमरे में पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से तमंचा भी बरामद किया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक लोकपाल परमार नें बताया किगुरुवार तड़के जानकारी मिली कि मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। बताया कि घटना स्थल पर जाकर जांच पड़ताल करने के बाद पता चला कि 28 वर्षीय नकुल पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक अवसाद से गुजर रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.