चक्रधरपुर, दिसम्बर 10 -- चक्रधरपुर।चक्रधरपुर प्रखंड के इटोर पंचायत के पारिया में बुधवार को पुल निर्माण का शिलान्यास किया गया। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव, उपप्रमुख विनय प्रधान, मुखिया सोमनाथ कोया द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़ कर व शिलापट्ट अनावरण कर पुल निर्माण का उद्घाटन किया गया। इस पुल का निर्माण दो करोड़ अस्सी लाख की लागत से बनेगा और इस पुल का लंबाई 19 मीटर 360 सेंटीमीटर है। इस पुल का निर्माण ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल द्वारा किया जा रहा है और इस पुल के निर्माण होने से पारिया, डोमरडीहा, बड़ाबाम्बो, लोसोदिक्की, पिताकलांग, छोटा बाम्बो, बड़ा सरगिडीह, छोटासरगिडीह, तेलांगजुड़ी, जोरडीहा, सुपाईसाई सहित चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। मौके पर सन्नी उरांव ने कहा कि स्थानी...