पटना, जून 26 -- इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने में लगी है। इसी क्रम में पार्टी ने पटना जिले में 284 पदाधिकारियों की टीम बनाई है। इसकी कमान पारिजात सौरभ को सौंपी गई है। वह जन सुराज के पटना महानगर अध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि पूनम प्रकाश को महिला जिलाध्यक्ष, अमित कुमार मेहता को युवा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रियाज अहमद को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। पीके की जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने गुरुवार को इसकी सूची जारी की। पार्टी ने पटना में 10 जिला संरक्षक, 15-15 उपाध्यक्ष, महिला एवं युवा उपाध्यक्ष के साथ 75-75 जिला सचिव, महिला एवं युवा सचिव भी बनाए हैं। सभी के नाम घोषित कर दिए गए हैं। आगामी चुनाव में यह टीम पटना में जन सुराज के संगठन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.