बगहा, मई 10 -- बेतिया, कार्यालय संवाददाता। पश्चिम चंपारण जिले में पारा 42 डिग्री पर पहुंच गया है। गर्म पछिया हवा लोगों को झुलसाने लगी है। जिले में भीषण गर्मी पड़ने से दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। लू चलने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 23.2 डिग्री दर्ज किया गया। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा के मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने के अनुमान हैं। अगले दो-तीन दिनों में तापमान में और बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है। यह 43 डिग्री तक जा सकता है। इस दौरान पछिया चलने के अनुमान हैं। तापमान अधिक रहने की वजह से हॉट डे की स्थिति रह सकती है। चनपटिया के रामसेवक महतो, सुरेश शर्मा, मनीष सिंह आदि ने बताया कि बीते दो-तीन दिनों मे...