आजमगढ़, मई 15 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गर्मी ने अब अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 के पार पहुंच गया। इससे लोग कराह उठे। ऐसा लगा मानो आसमान से आग बरस रही हो। बाहर निकलते ही शरीर झुलसने लग रहा था। हीटस्ट्रोक के कारण कई लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बीते तीन दिनों से जिले में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। जिसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार को गर्मी इस कदर थी कि सुबह आठ बजे के बाद ही धूप बर्दाश्त नहीं हो पा रही थी। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज के तेवर तल्ख होते गए। दोपहर 12 बजे के बाद लगा मानो पूरा वातावरण धधक रहा हो। बाहर निकलने...