रामपुर, अप्रैल 27 -- गर्मी का असर बढ़ने लगा है। दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इसके एक-दो दिन में 44 डिग्री तक जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने 27 से 30 अप्रैल तक लू चलने का अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में बढ़ती गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ेगी। शनिवार को सुबह से ही आसमान साफ होने से चमकदार धूप खिली हुई थी। सुबह 10 बजे के बाद से धूप का असर शरीर को परेशान करने वाला हो गया। दोपहर में तापमान और बढ़ा तो धूप असहनीय हो गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। यह 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्यियस रिकार्ड किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने जिले से जुड़ा मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें आसमान साफ रहने के साथ हीट वेब चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। कृषि विज्ञान क...