आगरा, जून 9 -- जनपद में एक बार फिर सूरज के तेवर तल्ख होने लगे हैं। रविवार को दोपहर बाद पारा 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तो लोग उमसभरी गर्मी से बेचैन हो गए। तापमान बढ़ते ही बिजली की ट्रिपिंग की समस्या भी बढ़ गई है। रविवार की सुबह से ही सूरज के तल्ख तेवरों ने लागों को तपन भरी गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया। दोपहर बाद तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तो लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। शहर व कस्बों के बाजार में दोपहर के समय लोग पसीना पोंछते नजर आए। धूप से बचने के लिए लोग पेड़ों की छांव व फिर बंद स्थान पर बैठे दिखे। शहर की गलियां भी दोपहर के समय सूनी नजर आईं। हीटवेव से बचने के लिए लोग घरों में ही रहने के लिए मजबूर हुए हैं। शहर की गलियां का सन्नाटा बाइक सवार ही तोड़ रहे थे। वायुमंडल में आद्रता 43 प्रतिशत के करीब होने से लोगों को उमस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.