रामपुर, जून 12 -- मौसम की तल्खी बढ़ गई है। बुधवार को पूरे दिन उमस भरी गर्मी में लोगों का हाल बेहाल रहा। दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री के करीब रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन हवा में लपटों का आभास हो रहा था। धूप में एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा था। सुबह 10 बजे ही धूप बदन में चुभने लगी थी। गर्मी के कारण शहर भर में चौराहों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शहर में बिलासपुर गेट पर दोपहर में 12 बजे के करीब सड़क पर सन्नाटा दिखा। गर्म हवाओं के थपेड़ों में गिने-चुने लोग ही अपने वाहनों से गुजरते हुए नजर आए। पहाड़ी गेट पर भी दोपहर में 12.30 बजे कुछ इसी प्रकार का नजारा था। शाहबाद गेट और सिविल लाइंस में दोपहर एक बजे के करीब गर्मी के प्रकोप में सन्नाटा पसरा हुआ दिखाई दिया। गर्मी के कारण लोग कम संख्या में बाजार में नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.