सोनभद्र, मई 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में प्रतिदिन मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी तेज धूप से तपिश बढ़ जा रही है तो कभी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। शुक्रवार को भी सुबह से ही तेज धूप निकली और तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। तापमान बढ़ने से बढ़ी तपिश से लोग झुलस गए। वहीं बारिश के बाद अचानक तेज धूप होने से उमस भी बढ़ गई और लोगों को पसीने से तर बतर देखा गया। सोनांचल में शुक्रवार की सुबह से ही तेज धूप निकली रही। इससे शुक्रवार को तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.2 और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में बढ़ोत्तरी से दिन में तपिश बढ़ गई, जिससे लोग झुलस जा रहे थे। वहीं गुरुवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को निकली तेज धूप से उमस भी बढ़ गई। उमस के क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.