जमशेदपुर, नवम्बर 16 -- हर बार नवंबर में जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से अधिक रहता था। हालांकि इस वर्ष 15 नवंबर का तापमान 12 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 0.1 डिग्री कम होकर 28.9 डिग्री पर पहुंच गया। दिन में धूप से राहत तो मिल रही है, लेकिन शाम और सुबह में तापमान कम हो जा रहा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बार न्यूनतम तापमान अन्य वर्षों की अपेक्षा कम है। अधिकतम तापमान में भी और गिरावट अगले सप्ताह तक देखने को मिल सकती है। यानी अगले सप्ताह से तापमान में और अधिक कमी देखने को मिल सकती है। हल्की हवा चलने से भी तापमान में गिरावट आ रही है। तापमान में तेजी से कमी आ रही है, इसलिए ऐसे मरीजों को ध्यान रखने की जरूरत है।...